आमतौर पर मानसून काल के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ो मे दैवी आपदाओ का प्रकोप रहता है इस दौरान पुलिस के पास सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी आपदा के बाद ट्रैफिक सुचारु करने के साथ पीड़ित और घायलो को रेसक्यू करते हुए नजदीकी अस्पताल तक पहुचाने की होती है | इस करी के लिए विशेष रूप से दक्ष एसडीआरएफ़ के द्वारा पुलिस और होम्गौर्ड कर्मियों को आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण दिया गया |
एसडीआरएफ द्वारा थाना बडकोट पुलिस कर्मियों,फायर बड़कोट, यात्रामार्ग पर नियुक्त पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी व स्थानीय युवाओं को दिया गया आपदा प्रशिक्षणः

मानसून सीजन से पूर्व दैवी आपदाओं से निपटने हेतु मंगलवार को एसडीआरएफ बड़कोट द्वारा थाना बडकोट पुलिस कर्मियों,फायर बड़कोट, यात्रामार्ग पर नियुक्त पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी व स्थानीय युवाओं को आपदा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीआरएफ की टीम द्वारा सभी को प्राकृतिक/दैवीय आपदाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां देते हुये आपदाओं से निपटने हेतु फर्स्ट एड, रॉक क्लामिंग, रैपलिंग व अन्य कवायदों का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही आपदा उपकरणों की जानकारी तथा उनके प्रयोग/उपयोग के बारे में जानकारियां दी गयी।
उक्त प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुज, सीओ बड़कोट, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री अजय सिंह, निरीक्षक एसडीआरएफ जग्दम्बा प्रसाद बिजल्बाण व अन्य मौजूद रहे।
