उत्तरकाशी : निजी सीसी टीवी ने पकड़ा नाबालिग चोर – पुलिस के सीसी टीवी क्यो है बंद ?

Share Now

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक कुटेटी देवी मंदिर से गायब दान पात्र पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने एक नाबालिग से मंदिर के दानपात्र को बरामद किया। जो कि चोरी के वक्त सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। 

उत्तराखंड पुलिस के लिए सीसी टीवी कैमरे जांच मे बेहद सहयोगी साबित हो रहे है इसके बावजूद  भी पुलिस को दान मे मिले इन सीसी टीवी कैमरो की अभी तक कोई कद्र नहीं हो रही है । दरअसल, गुरुवार की सुबह कुटेटी देवी मंदिर में सुबह करीब साढ़े 8 बजे दान पात्र चोरी हो गया था। चोरी की घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद कुटेटी के मुख्य पुजारी ललित मोहन नौटियाल ने इसकी लिखित सूचना थाना कोतवाली उत्तरकाशी में दी। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने खोजबीन शुरू की। एसपी अर्पण यदुवंशी ने खुद इसका संज्ञान लेकर एक टीम गठित की। शुक्रवार को पुलिस ने किशोर से चोरी हुए दानपात्र को पैसों के साथ बरामद किया। थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दान पात्र सकुशल मिला है, जिसे पुजारी को सौंप दिया गया है।

उत्तरकाशी नगर मे चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए जिला पंचायत और विधायक निधि से सैकड़ो कैमरे मिले थे जिसका कंट्रोल  रूम पुलिस लाइन मे बनाया गया था । इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी की अपराध नियंत्रण के साथ ही नगर मे नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी जा सकेगी , किन्तु सीसी टीवी कैमरे लगाने के बाद इनसे कितना लाभ विभाग को मिला इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी । पिछले दिनो जब जिला अस्पताल से एक मरीज अचानक गायब हुआ तो नगर के ज्याददतर सीसी टीवी कैमरे बंद पड़े दिखाई दिये । ऐसे मे सवाल उठता है कि पुलिस अपनी निगरानी मे दिये गए सीसी कैमरो को कब चुस्त दुरुस्त करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!