उत्तरकाशी; 10 दिव्यांग जनो को रोजगार के लिये व्यवसायिक खोका समाज कल्याण के माध्यम से

Share Now

उत्तरकाशी

जिले में दिव्यांगजनो को रोजगार देने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ आशीष चौहान ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को जिले में 10 खोका अथवा फड़ के लिए स्थान चयनित कर प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग केवमध्यम से भेजने के निर्देश दिए है। समाज कल्याण विभाग इस व्यवसायिक स्थल पर खोका निर्माण कर दिव्यांग जनों को देने की विभागीय प्रक्रिया का पालन करेगा।

खोका निर्माण जे साथ जिले में 10 पात्र दिव्यांगों को भी चयन किया जाना है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने समस्त उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, नौगांव, एंव चिन्यालीसौड़ को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीब एवं निःशक्तजनों (दिव्यांग जनों) को रोजगार प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जाना एक सामाजिक आवश्यकता है, ताकि वे स्वयं का रोजगार स्थापित करके आर्थिक रूप से सबल हो सके l

प्रत्येक निःशक्तजन किसी ना किसी शारीरिक अक्षमता से ग्रस्त होता है, उसे ऐसे रोजगार की आवश्यकता होती है, जिसे वह एक स्थान पर बैठे- बैठे कर सके, और अपनी आर्थिक जरूरतों को स्वयं पूर्ण कर सके l

जनपद में 10 निःशक्तजनों (दिव्यांग व्यक्तियों) को एक फड़/खोखा व्यावसायिक स्थल पर निर्मित कर आवंटन किया जाना है

उक्त योजना के कार्यान्वयन हेतु अपने क्षेत्रान्तर्गत व्यावसायिक स्थल पर 10 फड़/खोखा के निर्माण हेतु स्थान भूमि का चयन कर प्रस्ताव एक सप्ताह के अंतर्गत जिला समाज कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ उक्त योजना का अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें जिससे कि पात्र व्यक्तियों को चयन कर योजना का लाभ दिया जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!