उत्तरकाशी – आत्मनिर्भर बनने की दिशा मे दायित्वधारी – अध्यक्ष, राज्य किसान आयोग (कैबिनेट मंत्री) ने लगाए आड़ू

Share Now

अध्यक्ष, राज्य किसान आयोग (कैबिनेट मंत्री) उत्तराखण्ड सरकार श्री राकेश राजपूत ने मंगलवार को आद्रा दिवस पर विकास भवन प्रांगण में पांच आड़ू के वृक्षों का रोपण किया गया l इसके बाद विकास भवन सभागार में जनपद के कृषकों के साथ बैठक की गयी l

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर बनने के लिए दिये गए मंत्र को उत्तराखंड सरकार के दायित्वधारी गठरी बांध कर अब जिलो मे भ्रमण करने निकल पड़े है , कार्यकर्ताओ मे भी उम्मीद का जोश बढ्ने लगा है, सोच रहे है , इन्हे मिल गया है तो देर सबेर हमे भी एक दिन जरूर पार्टी का प्रसाद मिलेगा – मिलकर जुटे रहो डटे रहो |

श्री राजपूत ने उत्तराखण्ड सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ एवं कृषि में आ रही समस्याओं के बारे में किसानों से चर्चा की|

उन्होंने कृषक एवं कृषि से सम्बन्धित विभाग उद्यान, पशुपालन, रेशम, जड़ीबूटी, सिंचाई, सहकारिता एवं डेरी के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं में कृषि हित में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषक सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनायें l

किसी भी अर्थव्यवस्था का स्वरूप निर्धनता एवं संपन्नता, विविधीकरण एवं जीवन-यापन, पर्यावरण जिसमें प्राकृतिक संसाधन अत्यंत प्रमुख हैं। वे समस्त वस्तुएँ जो मनुष्य को प्रकृति से बिना किसी लागत के उपहार स्वरूप प्राप्त हुई हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाती हैं। इस प्रकार किसी अर्थव्यवस्था की भौगोलिक स्थिति उपलब्ध भूमि एवं मिट्टी, खनिज पदार्थ जल एवं वनस्पतियाँ आदि प्राकृतिक संसाधन माने जाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों व तहसील स्तर पर जानकारी मुहैया कराने को कहा l ताकि स्वरोजगार की दिशा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके l

बैठक में रमेश चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा, परमानन्द भट्ट उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम, मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रयलंकर नाथ सहायक निबन्ध, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!