उत्तरकाशी : विधायक पुरोला से क्यों भिड़े एसडीएम सोहन सिंह सैनी ?

Share Now

उत्तरकाशी जिले मे पुरोला के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने विधायक पुरोला से जान का खतरा बताते हुए पुलिस मे तहरीर दी है । मामला 21 मई को नगर पंचायत क्षेत्र पुरोला मे अतिक्रमण को हटाये जाने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । थानाध्यक्ष पुरोला को लिखे पत्र मे एसडीएम ने पूर्व मे एसडीएम आवास पर हुई आगजनी का हवाला देते हुए खुद की  जान का खतरा बताते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है । एसडीएम द्वारा लिखे गए पत्र मे रात के समय पुरोला गेस्ट हाउस मे बुलाये जाने पर नहीं पहुचने का जिक्र किया गया है जिसके बाद सोसल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भ्रामक आरोप लगाकर नारेबाजी  करने का आरोप लगाया गया है । 

 

इधर विधायक पुरोला से दूरभाष पर बताया कि 21 मई को एसडीएम द्वारा 70 साल से अपनी जमीन पर काबिज लोगो के घर अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिये गए । मामला कोर्ट मे था और 12 बजे तक निर्णय आने वाला था । सूचना के बाद भी एसडीएम ने अपना फोन बंद करते हुए 11 बाते तक ही निर्माण तोड़ दिया उसके बाद जब विधायक होने के नाते उसने मिलने के लिया कहा गया तो उनके साथ फोन पर भी अभद्रता की  गई । इतना ही नहीं 28 मई को सरकारी गाड़ी के साथ विकास नगर होते हुए देहारादून की  तरफ जाते हुए खुद विधायक ने देखा डीएम से एसडीएम की  लोकेशन पुछी तो घबरा  कर एसडीएम ने अपनी गाड़ी से एसडीएम का  बोर्ड हटाते हुए वापस पुरोला के लिए दौड़ लगा दी । उन्होने कहा कि एसडीएम द्वारा विधायक के साथ कि गई अभद्रता का विडियो वे विधान सभा अध्यक्ष को भेज चुके है और विशेषाधिकार हनन का मामल उठा रहे है साथ ही उनके खिलाफ दुसप्रचार करने वालों के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

वही एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने सभी आरोपो को खारिज करते हुए ये मामला अतिक्रमण से जुड़ा हुआ बताया है उन्होने कहा कि रात के समय विधायक को  मिलने से इनकार किए जाने  के बाद अगले दिन उनके साथ मिलने जाने पर दुर्व्यवहार किया गया , सरकारी गाड़ी से देहरादून जाने के मामले को भी भ्रामक बताते हये एसडीएम ने सीसी टीवी फुटेज को जांच कर देखने का दावा किया है ।

कुछ भी हो सूबे मे प्रचंड बहुमत से जीतने वाली सरकार के मुखिया अपनी विधायकी के  लिए चंपावत मे है और प्रदेश की नौकरशाही चुने हुए प्रतिनिधियों से ताल मेल नहीं बना पा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!