उत्तरकाशी : 99 साल की शांता देवी – 100 वे जन्म दिन पर आपको निमंत्रण

Share Now

Uttarkashi

कोरोना काल में जहा लोग अपने स्वास्थ्य और आयु को लेकर चिंतित है और घरो में कैद होकर रह गए है | वही उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत तुल्याडा गाँव कि शांता देवी जिन्दगी के 99 बसंत पुरे कर चुकी है | नाती और पोतो से भरे पुरे परिवार में परिजन अगले वर्ष दादी का 100 वा जन्म दिवस धूमधाम से मनाने कि तयारी कर रहे है |

स्वस्थ ग्रामीण दिनचर्या के साथ आयुर्वेद को जीवन का आधार माने वाली शांता देवी उम्र के इस पड़ाव पर अपने सभी दैनिक काम तो खुद करती ही है,  साथ ही बहु बेटो के खेती काम पर चले जाने के बाद घर में छोटे- छोटे पोतो कि देखभाल का जिम्मा भी उनके पास ही ही है | सुबह चार बजे तडके उठकर शांता देवी खुद को किसी न किसी काम में रमा लेती है | गाव में उनके साथ का फिलहाल कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं है | 99 कि उम्र में भी शांता देवी के दांत सलामत है पाचन तंत्र,  आंखे और कान पूरी तरह काम कर रहे है |  मेरु रैबार परिवार कि तरफ से शांता देवी जी को शतायु होने कि शुभकामनाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!