उत्तरकाशी -एस आई, विमल किशोर ने ली स्वैच्छिक सेवा निविवृत्ति -12 वर्ष सीएम सुरक्षा में रहे तैनात।

Share Now

अपनी पुलिस सेवा के महत्वपूर्ण 12 वर्ष मुख्यमंत्री सुरक्षा में देने के बाद उत्तरकाशी में सेवा दे रहे उप निरीक्षक विशेष श्रेणी विमल किशोर पोखरियाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली

श्री विमल किशोर पोखरियाल जी के स्वैच्छिक सेवानिवृति के अवसर पर पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे विदाई समारोह आयोजित किया गया विदाई समारोह में श्री पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सेवानिवृत उप0नि0 को उपहार,सॉल,मेमेटो व स्मृति चिन्ह भेट कर भावबीनी विदाई दी गयी एस0पी सर द्वारा सेवानिवृत उप0नि0 के द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग को दी गयी सेवाओं की सराहना करते हुये उनको सुखद,दीर्घायु एवं आरोग्य सेवानिवृत जीवन की शुभकामनायें दी गयी।
उप0नि0(वि0श्रे0) श्री विमल किशोर पोखरियाल जी मूलतः जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं वह वर्ष 1981 मे पुलिस विभाग मे बतौर आरक्षी भर्ती हुये थे तत्पश्चात उत्कृष्ट सेवाओं के फलस्वरुप वर्ष 1988 मे ये हे0कानि0 पद पर पदोन्नत हुये अपने सेवाकाल मे इनके द्वारा जनपद चमोली व उत्तरकाशी मे सेवाये दी गयी वर्ष 2007 से वर्ष 2019 तक ये मुख्यमन्त्री सुरक्षा मे नियुक्त रहे।

विदाई समारोह के अवसर पर सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुये श्री दीवान सिंह मेहता, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री हीरा लाल बिजल्वाण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन उत्तरकाशी आदि अधि0गण मौजूद रहे।

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!