उत्तरकाशी – शिव भूमि मे स्मैक का धन्दा जोरों पर – पुलिस के जाल मे सिर्फ छोटी मछलिया

Share Now

3.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार|

शिव नागरी उत्तरकाशी मे नशे की प्रवृती बढ़ती जा रही है शराब के बाद भांग चरस के बाद अब स्मैक का आधुनिक नशा मे युवाओ के सर चढ़कर बोल रहा है | कानून के फंदे से बचने के लिए अपराधी नशे के सौदागर पुलिस से एक कदम आगे चलकर अपने धंधे को अंजाम दे रहे है | यही वजह है की पकड़े जाने पर सीमित मात्रा मे ही स्मैक बरामद होती है, अपराधी जानते है की कितनी मात्रा मे पकड़े जाने पर स्मगलिंग का और कितने पर शौकिया खुद के लिए नशे की धारा लगती है | चिंताजनक बात ये है कि गरीब घरो कि बजाय अच्छे खाते – पीते घरो के किशोर और युवा इस अंधेरे कुंवे मे गिरते जा रहे है |

नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज 29.10.2020 को कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान मनेरा पुल के पास दिलसौड़ रोड से प्रवीण भट्ट पुत्र अमर दत्त भट्ट निवासी नेताला पो0 नेताला तह0 भटवाड़ी, कोतवाली मनेरी, हॉल वार्ड no 10 थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष को 3.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एन0डी0पी0एस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

बरामद माल- 3.10 ग्राम अवैध स्मैक।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- प्रवीण भट्ट पुत्र अमर दत्त भट्ट निवासी नेताला पो0 नेताला तह0 भटवाड़ी, कोतवाली मनेरी, हॉल वार्ड no 10 थाना कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1- उप0नि0 कमल कुमार – कोतवाली उत्तरकाशी
2-कानि0 चंद्रमोहन नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी
3- कानि0 मनीष कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी।
4- एसओजी उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!