उत्तरकाशी : कैबनेट मे नहीं आया प्रस्ताव – कोविड सहित आपातकालीन ड्यूटि से बहिस्कार करेंगे आंगनवाड़ी

Share Now

उत्तराखंड सरकार की वादा खिलाफी से नाराज आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरे प्रदेश के विभागीय कार्यालयो  मे तालेबंदी करते हुए कार्य बहिस्कार की घोषणा कर दी है |इसी कड़ी मे उत्तरकाशी जनपद मे  अलग- अलग क्षेत्रो से आई आंगनवाड़ी और सहायिकाओ ने विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कार्यालय मे तालेबंदी करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतवानी दे दी है |

विकास भवन स्थित कार्यालय मे अपनी मांगो के समर्थन मे नारेबाजी करती हुई महिलाओ ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए |

संगठन  की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने बताया कि विगत 7 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी से भेंट के बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने हर जिले से दो दो आंगनवाड़ी को वार्ता के लिए बुलाया था |

बैठक मे आंगनवाड़ी द्वारा उठाई गयी वेतन संबंधी मांग पर सहमति जताते हुए उन्हे मजदूरो से बेहतर स्थिति मे सम्मान जनक मानदेय दिये जाने पर सहमति जताई गयी थी,  किन्तु कैबनेट  की बैठक मे आंगनवाड़ी संबंधी कोई भी प्रस्ताव नहीं आने से नाराज महिलाओ ने विभाग मे तालेबंदी के साथ अनिश्चितकालीन कार्य बहिस्कार की घोषणा कर दी है |

आंगनवाड़ी सुमित्रा ने बताया कि जब विभाग खुद स्वीकार करता है कि आंगनवाड़ी ही उनकी रीड है तो  आज रीड की  ही हड्डी को ही तोड़ने का काम क्यो किया जा रहा है ?  उन्होने बताया कि कई विधवा महिला आंगनवाड़ी का काम करते हुए साढ़े सात हजार मे अपने घर खर्च को जैसे तैसे कर चला रही है और सरकार बार बार झूठे आस्वासन दिये जा रही है | उन्होने चेतावनी दी कि इस बार  मांग पूरी न होने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा |  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!