उत्तरकाशी : अबकी बार सेना के लिए नहीं देंगे अपनी कृषि भूमि चिन्याली की महिलाये

Share Now

उत्तरकाशी जिले के चिन्याली  में ग्रामीण महिलाओ ने बैठक कर एक बार फिर से सेना के उपोयोग के लिए अपनी कृषि भूमि देने से इनकार कर दिया है | भूमि अधिग्रहण मामले में 5 वार्डों की मात्र शक्तियों ने एकजुट होकर भूमि नही  देने का संकल्प लिया है|

नरेन्द्र नेगी चिन्याली सौड

बैठक में मौजूद महिलाओ का कहना है कि 1960 से लेकर आज तक समय-समय पर देश हित में अपनी भूमि अधिग्रहण करवाते रहें है अब  हमारे पास अपनी आजीविका चलाने के लिए भी भूमि पर्याप्त नहीं है जिसके लिए पांच  वार्डों की महिला शक्ति  अपना चौका चूला और  घरेलू कार्य छोड़कर एकजुटता के साथ  इसका पूरा विरोध करने के लिए तैयार है| गौरतलब है कि चीन सीमा पर सुरक्ष के लिहाज से चिन्याली हवाई पट्टी को सेना के एयर बेस के तौर पर इस्तेमाल की बात कही जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!