उत्तरकाशी : पहाड़ो मे बढ़ते ट्रैफिक पर नियंत्रण के लिए उत्तरकाशी को मिला अपना कार्यालय – कप्तान ने किया उदघाटन

Share Now

एसपी उत्तरकाशी ने किया यातायात कार्यालय का उद्धघाटनः

बढ़ती आबादी और कोविड 19 के प्रभाव से पहाड़ो मे बढ़ती ट्राफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने एसपी कार्यालय के पास अलग से यातायात कार्यालय स्थापित कर लिया है | उत्तरकाशी पुलिस कप्तान मणि कान्त मिश्रा ने मंगल वार को विधिवत इसका उदघाटन किया |

गौरतलब है कि अब तक उत्तरकाशी यातायात पुलिस के पास अपना कोई कार्यालय नहीं था, बस अड्डे के पास अस्थायी ट्राफिक रूम से ही काम चल रहा था | वर्तमान मे उत्तरकाशी जिले मे भी पर्याप्त संख्या मे पुलिस इंस्पेक्टरो की  तैनाती हुई है, जिसमे लंबे समय बाद ट्राफिक इंपेक्टर के रूप मे राजेंद्र नाथ को ज़िम्मेदारी मिली है, इससे पूर्व ट्राफिक सब इंस्पेक्टर हरीश फार्टियाल ये ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे |

यात्रा भले ही अभी सुरू नहीं हो पायी हो किन्तु ट्राफिक नियंत्रण के लिए पहले से ही उत्तरकाशी पुलिस को इंटरसेप्टर मिल चुका है जो चलते हुए वाहन कि लोकेशन और स्पीड का अंकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लेता है , इससे ओवर स्पीड पर काबू पाया जा सकेगा | यातायात नियंत्रण कक्ष मे स्थायी रूप से टीआई बैठेंगे और नियमित रूप से हो रहे यातायात के चालान को अग्रसारित करेंगे  

आज से यातायात पुलिस उत्तरकाशी का स्थायी कार्यालय इस बिल्ड़िग में संचालित होगा।

उक्त उद्धघाटन समारोह के अवसर पर कोविड़ 19 नियमों का अक्षरशः पालन करते हुये सीओ उत्तरकाशी हीरालाल बिजल्वाण, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!