उत्तरकाशी – जीएसटी के बहाने अब बढ़ी हुई डीजल और पेट्रोल कीमत पर भी सख्त हुए व्यापारी

Share Now

उत्तरकाशी : बीजेपी के समर्थन का तमगा लिए व्यापारी अब अपनी ही सरकार के खिलाफ सडको पर उतरने को तैयार हो गए है | बार बार संसोधन के बाद भी जीएसटी भरने कि प्रक्रिया इतनी जटिल हो गयी कि अब व्यापारियों को लगता है कि इसे भरने  के लिए भी उन्हें चार्टेड अकाउंटेंट की जरुरत पड़ने लगी है | रास्ट्रीय स्तर पर व्यापारी इसका विरोध कर रहे है इसी कड़ी में जिला उद्योग व्यापर  प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों ने उत्तरकाशी नगर और जोशियाड़ा कि इकाई के साथ मिलकर सरकार का पुतला फूंका

चार  साल मे बिना व्यापारियों की राय लिए लगभग 950 संसोधन  के बाद भी  G S T  की जटिल होती प्रक्रियाओं, व्यपारियों के उत्पीड़न के लिए बनाए जा रहे खाद्य सुरक्षा के कानून, जटिल नवीनीकरण लाइसेंस प्रक्रिया, बढ़ते हुए डीजल,पेट्रोल के दाम के खिलाफ राष्ट्र व्यापी आंदोलन के तहत इन दमनकारी नीतियो  के विरोध में जिला,नगर व जोशियाड़ा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया| इस दौरान केंद्र सरकार से माँग की गई कि जीएसटी  का सरलीकरण किया जाये,  सजा व खाता सीज के प्राविधान समाप्त किये  जाए, संसोधन में व्यपारियों से राय ली जाए,विभिन टैक्स स्लैब को समाप्त कर 0,5,18 के स्लैब  ही रखे जाये|

राज्य सरकार से लॉक डाउन के समय के पानी बिजली के बिल माफ करने की माँग भी की गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी,महामंत्री अजय प्रकाश बडोला, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र बत्रा,नगर अध्यक्ष रमेश चौहान,महामंत्री मंमिहन थलवाल,कोषाध्यक्ष मान सिंह,जोशियाड़ा व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम गुसाईं,सहसचिव शंकर गुसाईं,अंकित उप्पल,ओमप्रकाश, सत्या पंवार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!