उत्तरकाशी : परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन ने धामी 2 सरकार को याद दिलाई तीन सूत्रीय मांग

Share Now

उत्तरकाशी : परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन उत्तराखंड उत्तरकाशी द्वारा सूबे के सीएम पुसकर सिंह धामी को उनके पूर्व मे दिए गए आश्वासन की याद दिलाते हुए अनुरोध पत्र भेज गया है । पत्र मे दाई संगठन ने बताया है कि पूर्व शासनकाल में हुई वार्ता में निर्गत आदेश जो  सचिव स्वास्थ्य व  महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा  दिनांक 27/12/2021 के पत्र मे दिए गए थे  के संदर्भ में परंपरागत दाई स्वास्थ्य संगठन के मांग पत्र को सही मानते हुए निराकरण वा हल करने का
लिखित भरोसा शासन द्वारा दिलाया गया था । एक बार फिर से पदाधिकारियों द्वारा 04 माह से भी अधिक लंबे समय
अंतराल होने के बाद भी समस्याएं “जस की तस”  और कारवाई गतिमान ना होने पर याद दिलाओ की भावना 3 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया है ।

नo1-प्रशिक्षित स्वास्थ्यदाईयो का मानदेय का ₹15000 मासिक दिया जाए।
नं०2-प्रशिक्षित स्वास्थ्य ग्रामीण दाईयां जो सर्वेक्षण रिपोर्ट में सूचना के अभाव में नाम दर्ज होने से वंचित
रह गई हैं उन्हें नियुक्त किया जाए और अन्य नियुक्त स्वास्थ्यदाईयों के समान मानदेय दिया जाए।

न०3- परंपरागत स्वास्थ्यदाईयों को अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के समान सभी देय भत्ते पोशाक एवं स्वास्थ्य किट दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!