उत्तरकाशी
वुडकटर का पेट्रोल गिरने के बाद पेट्रोल ने आग पकड़ी और पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया | हादसे में एक व्यक्ति कि जलने से मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल है |\

राजस्व निरीक्षक सिल्क्यारा ने बताया कि ८ फरवरी को सुबह करीब साढ़े छ बजे तहसील डुंडा अंतर्गत सिल्क्यारा गाव में वीरेंदर पाल पुत्र अमर लाल के मकान में आग लगी | बताया गया कि लकड़ी काटने कि मशीनका पेट्रोल गिरने से एक व्यक्ति कि जलने से मौत हुई तथा तीन घायल हुए है | मरने वाला व्यक्ति कश्मीरी था जो स्थानीय लोगो के साथ रह रहा था | तीनो घायलों को सीएचसी ब्रहाम्खाल में भारती कराया गया है आवासीय भवन में खाद्यान बर्तन बिस्तर के साथ माकन पूर्ण रूप से जलकर भस्म हुआ है
