कोरोना महामारी में बंद कारोबार और बाजार के बाद भी कुछ अपराधी किस्म के लोग तमाम पाबंदियो को तोड़ते हुए पंजाब और हरियाणा से न सिर्फ उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में पहुच गए, बल्कि बड़ी मात्रा में नशे का सामान भी एकत्र कर लिया | लौक डाउन में आम लोगो के लिए भले ही कई पबंधिया हो किन्तु अपराधी विपरीत परिस्थिति में भी आगे बढ़ने का मार्ग ढूंड ही लेते है | डोडा पाउडर के साथ बड़ी चतुराई के साथ ये अपराधी निकल जाते, यहाँ पहले से ही ताक में बैठी उत्तरकाशी पुलिस ने उन्हें सामान के साथ पकड़ लिया |
नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए उत्तरकाशी पुलिस को एक साथ दो बड़ी सफलता मिली | उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने 38 किलोग्राम डोडा पाउडर के साथ दो लोगो को जबकि थाना धरासू पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रजी शराब के साथ एक सिल्क्यारा बैंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज पर न्यायालय में पेश किया |
उत्तरकाशी पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले दो अपराधी बलवेन्द्र सिंह और मेजर सिंह लम्बे समय से उत्तरकाशी जिले से नशे का कारोबार चला रहे थे | मुखबिर से सुचना मिली कि ये दोनों अपराधी उत्तरकाशी के साल्ड गाव से ऊपर इलाको में देखे गए है पुलिस ने नीचे आने के सभी रास्तो पर पुलिस के तैनात कर दिया | वापसी में 38 किलो डोडा पाउडर के साथ दोनों गिरफ्तार कर लिए गए | दोनों ने कुछ स्थानीय लोगो के नाम पुलिस को बताये है जिसके बाद नशे के पुरे कारोबार में संलिप्त रैकेट का खुलासा हो सकेगा | आरोपियों ने बताया कि वे 1500 रु प्रति किलोग्राम की दर से डोडा पाउडर खरीद कर 2500 रु प्रति किलो ग्राम की दर से ट्रक चलने वालो को ये पाउडर बेच देते थे | इससे पहले भी आरोपी कांवड़ भरने गंगोत्री आये थे , उस वक्त स्थानीय लोगो से उनका संपर्क हुआ था |
वही थाना धरासू पुलिस ने गेंवाला पुलिस चौकी अंतर्गत सिल्क्यारा बैंड के पास 35 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया |
दोनों मामलों में सम्बंधित के खिला मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है |
