एस0पी0 उत्तरकाशी ने टीम को ढाई हजार रुपए के पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तरकाशी जिले के बड़कोट थाना अंतर्गत राजगढ़ी तिराह से आगे राजगढ़ी रोड पर 02 युवक मनीष रावत व प्रदीप राणा के कब्जे से कुल 1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो युवकों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2500 रु0 का पारितोषिक प्रदान किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पी0के0 राय द्वारा उत्तरकाशी जनपद को नशामुक्त करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमे वह सफल भी हो रहें है, एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा समाज से नशे की कुरीति को समाप्त करने के लिए एक तरफ अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मगणों से आम जनता को लगातार नशे के प्रति जागरुक कराया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सतर्कता बरतकर निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये हुये हैं।
क्षेत्राधिकारी बड़कोट श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री गजेंद्र दत्त बहुगुणा की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारा रविवार 20 मार्च को एवं एसआई रमन बिष्ट के नेतृत्व में चैकिंग करते हुए राजगढ़ी तिराह से आगे राजगढ़ी रोड पर 02 युवक मनीष रावत व प्रदीप राणा के कब्जे से क्रमशः 650 ग्राम एवं 600 ग्राम (कुल 1 किलो 250 ग्राम) अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो युवकों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
