उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी से एक हादसे की खबर है ।

नेशनल हाईवे 123 पर डामटा से नौगांव की तरफ रिखोऊ खंड के पास एक वाहन गिर गया है वाहन में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं । इस स्थान पर डामटा पुलिस मौके पर है। बड़कोट से एसडीआरएफ एवं नैनबाग नौगांव से 108 सेवा मौके के लिए रवाना हो गई है । 7:30 बजे सुबह तक चार घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी नौगांव ले जाया जा चुका था । वाहन का नंबर यूके 07 सीए 7244 है । एक डेड बॉडी को निकाला जा चुका है जबकि एक डेड बॉडी गाड़ी के नीचे दबी हुई है और 1 लापता है । मौके पर राहत कार्य जारी है । यह वाहन ट्रक बताया जा रहा है

NH-123 पर समय प्रातः लगभग 06:25 बजे डामटा से नौगांव की तरफ रुड़की से नौगांव-बड़कोट की तर आ रहा एक ट्रक वाहन संख्या- UK- 07CA-7244 जो स्थान रिखाऊ खड्ड के दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसकी सूचना प्राप्त होने पर SDRF बडकोट, फायर ब्रिगेड बड़कोट, डामटा पुलिस,तथा 108 आपातकालीन सेवा नैनबाग,बडकोट, नौगांव को मय उपकरणों के साथ रवाना किया गया । उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे 08 व्यक्ति घायल हुये हैं घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु chc डामटा/नौगांव ले जाया गया हैं। 02 की घटना स्थल पर मृत्यु हुई हैं। 01 लापता हैं। उक्त स्थान पर पुलिस मौके पर हैं। खोज बीन कार्य जारी हैं।
