उत्तरकाशीकोरोना संदिग्ध की मौत और ट्रैवल हिस्ट्री के बाद प्रशासन में हड़कंप और दहशत में ग्रामीण।
उत्तरकाशी जिले में ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े व्यवसायी के पुत्र की कोरोण संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद उनसे मिलने जुलने वालों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए प्रशासन और परिजनों के होश उड़े हुए हैं। दरअसल 3 दिन पहले खांसी जुखाम सहित कॉरॉना कोबिड 19 के लक्षण प्रकट होने पर जोशियारा निवासी एक युवक को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया जहां एक्स रें और अन्य रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि उक्त युवक पूर्व से निमोनिया से ग्रस्त था, जिसके बाद डॉक्टरों ने इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था , जहां 48 घंटे बाद ही युवक की मौत हो गई। बताया गया जा रहा है कि युवक सामान्य तौर पर घर पर ही रहता था कुछ दिन पूर्व एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धनारी पट्टी के किसी गांव में गया था, लंबे समय से युवक अपने परिजनों के साथ घर पर ही रह रहा था इस दौरान ट्रक व्यवसाय से जुड़े होने के चलते परिजन कई लोगों से मिले-जुले एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल होगा कि युवक को कोरोना का संक्रमण किसने दिया और युवक से संक्रमण किस-किस को हुआ होगा पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुरूप के अनुसार बताए गए प्रोटोकॉल से ही अंतिम संस्कार होगा उम्मीद बहुत कम है की डेड बॉडी को उत्तरकाशी भेजा जाएगा संभवतः उसका अंतिम संस्कार वही किया जाएगा । परिजनों को उत्तरकाशी से भेजा जा चुका है और प्रशासन उससे मिलने जुलने वालों की फेहरिस्त चेक कर रहा है
