उत्तरकाशी – यमुना घाटी
स्कूल के पीने के पानी श्रोत मे सफाई नहीं होने का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है | बड़ी संख्या मे स्कूल के छात्रों के बीमार होने की सूचना के बाद मौके पर आई डाक्टर्स की टीम ने पेय जल श्रोत की सफाई ओर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया
जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी के आपदा ग्रस्त क्षेत्र आराकोट बंगाण के राजकीय इंटर कालेज टिकोची मे पिछले कई दिनों से लगातार छात्रों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था,
इस संबंध सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन द्वारा डीएम उत्तरकाशी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी को सूचना भेजी गई , जिसके बाद आराकोट स्वास्थ्य केन्द्र मे तैनात डॉक्टर द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय मे पहुंच कर समस्त विद्यार्थियों का स्वास्थ की जाँच की गई तो पता चला कि काफी बड़ी संख्या में बच्चों के लीवर मे इंफेक्शन हो गया था | उन्होंने संभावना जताई कि लंबे समय से पीने के पानी की टंकी साफ नहीं कराई गई होगी अथवा पानी का कलोरी नेसन नहीं किया गया था
