बिना हस्ताक्षर के रसीद – किस खाते में जमा हुई धनराशी ?
शनिवर को उत्तरकाशी बाजार में SDM भटवाडी देवेन्द्र नेगी के साथ थाना कोतवाली की पुलिस और नगर पालिका टीम ने बाजार में पौलीथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुई बड़ी कार्यवाही की और कई दुकान दारो को पौलीथीन की थैली का प्रयोग करते हुए पकड़ा | मौके पर मौजूद नगर पालिका कि टीम ने पकडे गए दुकान दरो से 5 हजार रु नकद जुर्माने के रूप में वसूल किये | इस दौरान एक शब्जी विक्रेता अलीम खान के पास से भी पौलीथीन पकडे जाने पर उससे जुर्माने के रूप में नगद 5 हजार रु वसूल किये गए किन्तु बदले में जो रसीद उसे दी गयी उस पर कोई हस्ताक्षर नहीं थे | शब्जी मंडी संघ कि तरफ से तस्दीक खान ने बताया कि उक्त धनराशी पालिका के खाते में जमा भी हुई या नही इसका खुलासा होना चाहिए, आखिर 5 हजार कि रकम कम नहीं होती है | इस सम्बन्ध में SDM भटवाडी से दूर भाष पर संपर्क र्थापित करने का प्रायस किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया | डीएम उत्तरकाशी मयूर dixit ने बताया कि हालाँकि ये मामला नगर पालिका से जुड़ा है , फिर भी बिना वित्तीय अनियमितता का मामला होने पर वे अपने स्तर से इसकी जाँच कराएँगे |
गौरतलब है कि इसी शब्जी मंडी से स्थायी दुकान के लिए पचास हजार से एक लाख रु तक लिए जाने और दुकान उपलब्ध नहीं करने को लेकर बड़ा विवाद हुआ था जिसमे नगर पालिका इओ और पूर्व अध्यक्ष जेल कि हवा भी खा चुके है |
