उत्तरकाशी – नहीं होगा इस बार माघ मेला – देव डोलियो के साथ सीमित संख्या मे स्नान कर सकेंगे श्रद्धालु – डीएम मयूर दीक्षित

Share Now
विवादो मे रही उत्तरकाशी जिला पंचायत को इस बार माघ मेले की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है | धार्मिक आस्था को देखते हुए देव डोलियो  के साथ सीमित संख्या मे श्रद्धालु कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए स्नान कर सकेंगे | डीएम ने नगर पालिका व्यापार मण्डल और जिला पंचायत के साथ मिलकर निर्णय लेते हुए संबन्धित उप जिला अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये है |  
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत इस बार पौराणिक माघ मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली देव डोलियों के लिए छूट प्रदान की गई। देव डोलियों के साथ सीमित संख्या में ही श्रदालु आ सकेंगे।

  जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका,व्यापार मंडल व पुलिस के साथ पौराणिक माघ मेले को लेकर बैठक की। जिसमें कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिला पंचायत, व्यापार मंडल व नगर पालिका के द्वारा इस बार माघ मेले के आयोजन नहीं कराने का निर्णय लिया गया। 

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि इस बार पौराणिक माघ मेले का आयोजन नहीं होगा। पौराणिक आस्था को देखते हुए मकर संक्रांति के दिन सिर्फ देव डोलियों के स्नान व पूजा-अर्चना ही होगी। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को भारत सरकार की गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, व्यपार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल सीएमओ डॉ डीपी जोशी,उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,आकाश जोशी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!