‘अमृत स्मरणोत्सव‘ के अन्तर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

Share Now

अल्मोड़ा। भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व आजादी का ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। आज प्रातः स्थानीय स्टेडियम में मैराथन रैस व साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ‘‘अमृत स्मरणोत्सव‘‘ का शुभारम्भ किया। यह साईकिल रैली शहर से होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली व मैराथन में बच्चों के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टेडियम में बच्चों व उपस्थित लोगो द्वारा ट्राईकलर गुब्बारों को भी छोड़ा।
       इसके बाद रैमजे इण्टर कालेज में हुए अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहाॅ पर खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी इस प्रदर्शनी में महिलायें खादी ग्रामोद्योग से सम्बन्धित कार्य कर रही थी। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा कुली बेगार प्रथा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा भी स्वतन्घ्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृतान्त पर नाटक का मंचन किया उपस्थित लोगो द्वारा इन कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गयी। बच्चों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृतान्त पर भाषण प्रस्तुत किये गये। अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में निबन्ध, पेटिंग आदि प्रतियोगितायें भी आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगितायें जिनमें मैराथन, साईकिल रैली, भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह् दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद करना है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ साबरमती से किया गया है। यह कार्यक्रम देश के 75 जिलों में आयोजित हो रहा है। प्रदेश में दो जनपदों में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें अल्मोड़ा जनपद में होना एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का गहरा नाता रहा है यहाॅ के सेनानियों द्वारा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रमों में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, प्रधानाचार्य रैमजे इण्टर कालेज विनय विल्सन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान, अपर सहायक अभियन्ता नरेन्द्र कुमार, बी0एस0 मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, विनोद राठौर, डा0 विद्या कर्नाटक, जयमित्र बिष्ट, प्रशान्त जोशी के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!