राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

Share Now

देहरादून। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा 18 से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया है कि बैडमिन्टन प्रतियोगिता में अन्डर-19 बालक/बालिका एकल एवं युगल (28 अगस्त, 2021 को खिलाडी की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 19 वर्ष से कम होनी चाहिए), अन्डर-25 पुरूष एकल एवं युगल (28 अगस्त, 2021 को खिलाडी की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 25 वर्ष से कम होनी चाहिए)। प्रतियोगिता का आयोजन 28 एवं 29 अगस्त को बैडमिन्टन हॉल, परैड ग्राउड में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दीपक रावत उप क्रीड़ा अधिकारी मोबाईल नम्बर 9548246139, 8057378642, पर सम्पर्क कर सकतें है।टेबल टेनिस अन्डर-21 बालक/बालिका (28 अगस्त, 2021 को खिलाडी की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं 21 वर्ष से कम होनी चाहिए), महिला एवं पुरूष ओपन (खिलाडी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए), प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 29 अगस्त को टेबल टेनिस हॉल परेडग्राउड में किया जाएगा इस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए शबाली गुरूंग उप क्रीड़ा अधिकारी मोबाईल नम्बर 7895427248, पर सम्पर्क कर सकतें है। इसी प्रकार हॉकी 7 ए साईड प्रदर्शनी मैच भूतपूर्व हॉकी के अन्तराष्ट्रीय/ राष्ट्रीय खिलाड़ियों बनाम जनपद के उदीयमान (18 वर्ष से अधिक) हॉकी खिलाड़ियों के मध्य 29 अगस्त को पवेलियन ग्राउड में होगा इस प्रतियोगिता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अमित कटारिया सहायक प्रशिक्षक मोबाईल नम्बर 9557077704 पर सम्पर्क कर सकतें हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड/नगर निगम द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण प्रत्र/हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!