वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने 59 घरों का निरीक्षण किया, 8 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया

Share Now

देहरादून। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मेहंूवाला में भगवंतपुर क्षेत्र में 59 घरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के 8 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 249 कंटेनर की जांच करने पर 31 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे  टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। डेंगू मलेरिया अभियान के दौरान जनमानस को डेंगू के बारे में जानकारी दी गई तथा उससे बचने के उपाय बताए गए क्षेत्र में डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा प्रमुख स्थानों पर डेंगू के साईन बोर्ड लगाए गए, जिससे जनसामान्य को स्वास्थ शिक्षा मिल सके तथा डेंगू जैसी महामारी से लोगों को बचाया जा सके।  विगत वर्ष 8 सितंबर 2019 तक जनपद देहरादून में 780 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। इस वर्ष अभी तक जनपद में कहीं पर भी डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी नहीं पाए गए हैं। आशा कार्यकर्तियो के द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 201 व्यक्तियों के चालान किये गये। वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 356 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 380 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। कोठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 481 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून से दिल्ली हेतु 414 तथा काठगोदाम हेतु  575 व्यक्ति गये। जिला प्रशासन  की टीम द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 11 वाहनों के माध्यम से 107 क्वींनटल फल-सब्जी वितरित की गयी तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा 139 ली0 दूध वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!