पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन चैहान को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

Share Now

देहरादून। प्रो एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उनके द्वारा 12 अप्रैल को दिया गया त्यागपत्र कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चैहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। डॉ चैहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!