राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किशोरी गृह व शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया

Share Now

अल्मोड़ा। जनपद भ्रमण पर पहुंची उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ज्योति शाह मिश्रा ने आज महिला कल्याण पुर्नवास गृह, राजकीय बाल किशोरी गृह, शिशु बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय, शयन कक्ष, रसाई आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
  इस दौरान उन्होंने बाल किशोरी गृह में रह रही किशोरियों द्वारा बनायी गयी चित्रकला, एैंपण एवं सिलाई मशीन द्वारा निर्मित स्वेटर, टोपी, मोजे आदि का अवलोकन किया और उनके द्वारा जो सामान बनाया गया है उसकी प्रशंसा की। उन्होंने सभी किशोरियों से कहा कि वे अपने समय का सदुपयोग करें ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से विभाग में किशोरियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाय। उन्हांेने कहा कि महिलाओं पर किसी भी तरह से घरेलू हिंसा, शाररिक शोषण तथा मानसिक उत्पीडन किसी भी दशा में न हो इसके लिए सभी अधिकारी सजगता से कार्य करें। उन्होने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता हैं। निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, राजकीय बाल गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, संजय जोशी, दीपक करगेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!