विकासनगर – नदी में गिरी क्रेन, दो की मौत, एक घायल

Share Now


देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर-जूडो लखवाड़ मार्ग पर एक क्रेन यमुना नदी में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि क्रेन में 3 लोग सवार थे। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मिली  जानकारी के अनुसार रविवार को क्रेन एक वाहन को टोचन कर ले जा रहा थी, तभी क्रेन जूडो पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। जिससे मौके पर हाहाकार मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों व घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का उपचार किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!