फ्वां बागा रे’ पर वन मंत्री हरक सिंह का नया मंडाण वीडियो रिलीज

Share Now

मंत्री हरक सिंह रावत अपने डांस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार श्रीनगर में सरस मेले के दौरान उनका डांस अवतार नजर आया. उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. श्रीनगर में आयोजित सरस मेले के दौरान लोक गायिका ने जब स्वर्गीय पप्पू कार्की का लोक गीत ‘फ्वां बागा रे’ गाया तो हरक सिंह रावत खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर ही थिरकने लगे.

भगवान सिंह पौडी।

स्टेज पर वन मंत्री को गाने पर नाचता देख दर्शकों में भी उत्साह आ गया. लोगों ने भी उनके साथ गाने पर डांस किया.इस मौके पर हरक सिंह रावत ने कहा कि ऐसे मेले उतराखंड की संस्कृति को नई पहचान देते हैं. पहले सरस मेला देहरादून तक ही सिमटा हुआ था, लेकिन पहली बार सरस मेले का आयोजन श्रीनगर में किया जा रहा है, जो सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा.

error: Content is protected !!