हमने अपने माबाप को छोड़ दिया – उन्होंने सड़क पर बेसहारा पड़ी गौ माता को गुलाल का टीका लगाकर किया होली मिलन

Share Now

हिन्दू धर्म में इन्सान के जन्म से लेकर मरण तक के सभी संस्कारो में गौ की  उपयोगिता का वर्णन मिलता है | इसी लिए हर खास मौके पर गौदान और उसके महत्व पर चर्चा की  गयी है | बदलते दौर में जब इन्सान अपने ही परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को अपने साथ नहीं रख पा रहा है ऐसे में गौ कि स्थिति समझी जा सकती है | गौ के शारीर में ३३ कोटि देवताओ का निवास माना गया है | इसी लिए समाज के लिए प्रेरणा बने देवभूमि गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओ ने होली मिलन कार्यक्रम में गौ माता को गुलाल का टीका लगाकर उन्हें हरा चारा खिलाकर मनाया , साथ ही सन्देश दिया कि अपने और अपने परिजनों के  जन्म दिवस और खास खुसी के मौके को गौ वंश के साथ बाँट कर समाज को नई दिशा दे सकते  है |

रविवार, को होलिका दहन के अवसर  पर देवभूमि गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौशाला व सड़कों पर रहने को मजबूर निराश्रित गोवंश को हरा चारा वितरण किया गया और निराश्रित गोवंश को गुलाल का तिलक कर होली मिलन का कार्यक्रम कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ ‌। देवभूमि गौ रक्षा दल से जुड़े आचार्य विपुल बंगवाल,  

गौरक्षा प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष (हिंदू युवा वाहिनी भारत ने बताया कि  हर माह इसी  तरह संगठन के द्वारा गौ वंश को चारा खिलाया जाता है |

आचार्य विपुल बंगवाल जी के अनुसार होली के इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को अपने लोभ, ईर्ष्या और विकारों का दहन कर अपने परिवार के सदस्यों की तरह ही निराश्रित जीवों के प्रति सेवा भाव से आगे आकर सामर्थ्य अनुसार समय-समय पर इनके चारे पानी की व्यवस्था का भी ध्यान रखना चाहिए ।

देवभूमि गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता हर माह गौशाला में नेत्रहीन, सड़क दुघर्टनाओं में विकलांग हो चुके व सड़कों पर रहने वाले गोवंश और अन्य जीवों के प्रति पूर्ण निष्ठा से दिन रात कार्यरत हैं। सभी कार्यकर्ता अपने आपसी सहयोग से ही इनके रेस्क्यू, उपचार व चारे पानी की व्यवस्था का भी प्रबंध करते हैं। धर्मपुर, रिस्पना पुल,मोथरोवाला ,दून यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉलोनी, जोगीवाला ,रायपुर इत्यादि अन्य जगहों पर देवभूमि गौ रक्षा दल के द्वारा चारा वितरण किया गया

कार्यक्रम में प्रतीक असवाल, विकास सुंद्रियाल, आचार्य उपेन्द्र पंत, महेश बजरंगी,सुमित राठी, हर्ष धीमान,सौरभ उनियाल,अंकित सेमवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!