-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गाँव के विकास की प्रशंसा की
रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने हिवरे बाजार को आदर्श गांव में बदलने पर एक वेबिनार की मेजबानी की। रिजनल को कोऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट (आरसीआई), उन्नत भारत अभियान और इंस्टीट्यूट लेक्चर सीरीज कमीटी, आईआईटी रुड़की ने संयुक्त रूप से ष् ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ एन इम्पोवरिश्ड विलेज इंटू ए मॉडल ऑफ डेवलपमेंटश् विषय पर आधारित वेबिनार का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य एक दृष्टिकोण साझा करना तथा कभी पिछड़े रहे हिवरे बाजार गांव के विकास के एक मॉडल के रूप में उभरने की यात्रा पर चर्चा करना था।
हिवरे बाजार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। इस गाँव ने 24 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 832 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर ली है, और भारत में उच्चतम सकल घरेलू उत्पाद के साथ इस गाँव ने एक अनूठा गौरव प्राप्त किया है। आदर्श गांव हिवरे बाजार की यह सफल यात्रा आशीर्वाद, प्रेरणा, विजन, सामुदायिक योजना, निरंतर प्रयास, साझी जिम्मेदारी, नेतृत्व में विश्वास, समुदाय द्वारा समर्थन, योजनाओं के कार्यान्वयन, कामकाज में पारदर्शिता, आवधिक और समय पर मूल्यांकन, लोगों की भागीदारी तथा सभी स्तरों पर विभिन्न परिवर्तन एजेंटों के मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गाँव के विकास की प्रशंसा की है।
