उत्तरकाशी – कहाँ अटके है मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्य – दो दिन मे फोटोग्राफ सहित कारण प्रस्तुत करे – जिलो से मांगी रिपोर्ट

Share Now

उत्तरकाशी

मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल ने जिला सभागार कक्ष में समस्त विभागीय अधिकरियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में एक- एक कर योजनाओं की प्रगति के बारे जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की घोषणाओं के बारे में संबन्धित विभागीय से प्रगति की समीक्षा की । उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के जो कार्य पूर्ण हो चुके है तथा विभागों से जिन योजनाओं में कार्य प्रगति पर है,उन सभी कार्यां की फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें । साथ ही जो योजनाएं शासन स्तर पर लम्बित है ,उसका भी उल्लेख कर दो दिन के अन्दर प्रस्तुत करेंl सभी विभागीय अधिकारी अपने- अपने विभागों के विकास कार्यों की प्रगति व विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व सीएम द्वारा की गई घोषणओं का क्रियान्वयन करना शीघ्र सुनिश्चित करें तथा अन्य विभागों में भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को पूर्ण करें ।

बैठक में लोनिवि अधिशासी अभियन्ता भटवाड़ी राजेन्द्र खत्री ,अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभुविश्वमित्र रावत, अधिशासी अभियनता जल निगम मुकेश जोशी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चिन्यालीसौड़ सुरेश तोमर युवा, कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, महिला चिकित्साधिकारी सुजाता सिंह, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!