प्रधान संगठन थौलधार की बैठक में विकासखंड पर प्रधानों की अनदेखी का आरोप
आज प्रधान संगठन थौलधार की बैठक जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। बैठक में उपस्थित प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व उपस्थित प्रधानों ने विभिन्न विकास कार्यों पर गहन चर्चा की। चर्चा के उपरांत प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा की कई ग्राम पंचायतों में एनआरएलएम द्वारा बिना ग्राम पंचायत की सहमति से मेट का चयन किया गया | इस दौरान ग्राम प्रधानों को विश्वास में नहीं लिया गया, जिसका उपस्थित सभी प्रधानों ने भारी विरोध किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 के कार्यों के एस्टीमेट बनाने में हो रही अनावश्यक देरी पर भी बीडीओ थौलधार के सामने भारी नाराजगी जाहिर की और कहा की इसकी डीएम,सीडीओ और डीडीओ से इसकी शिकायत करेंगे। साथ ही पूर्ण हो चुके मनरेगा कार्यों में मैटेरियल भुगतान में भी ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से पक्षपात का आरोप लगाया। तत्पश्चात बीडीओ थौलधार ने भी ग्राम प्रधानों को संबोधित किया। बैठक में प्रधान संगठन सुरेश राणा , संदीप रावत, परशुराम डोभाल, दिनेश कुमाई, कुसुम सेमवाल,बीना नेगी,ओमप्रकाश बढ़ानी, विनोद भट्ट,बुद्धि आर्य,दीवान पडियार,जयेंद्र पडियार,जगमोहन,देवचन्द रमोला, अनिल भट्ट, चतर सिंह चौहान, अरविंद नेगी, अमरदेव भट्ट,बीरेंद्र अग्निहोत्री, पुष्पा जुयाल,सुशीला सेमवाल, सुनीता रणावत,रीना देवी,महावीर सेनवाल सहित प्रधान संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
