गाव गांव तक संडक पहुचाने के साथ उनको संवारना भी हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता गोपाल रावत।
रविन्द्र सिहं (रवि रावत)
विकास खण्ड भटवाडी के पाही , द्वारी,गोरशाली,जखोल मोटर मार्ग को बने हुए कई साल हो गये पर उसकी हालत हमेशा ही खस्ताहाल रही है जो अकसर अपनी खस्ताहाली को लेकर खबरों की सुर्खियों में बनी रहती थी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने आज पाही, द्धारी,गौरशाली,जखोल रोड को डामरीकरण एवं चौडिकरण के लिए 8 करोड रु० के साथ लोकाप्रण पुजा अर्चना कर ग्रामिणों को सौगात दी है।जिसके बाद संडक के मामले में तो कह सकते है कि अब अच्छे दिन आने वाले है । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामिणो ने गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का धन्यवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की , गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत जी ने कहा कि भटवाडी़ से जखोल तक 14.5 किमी लंबे मोटर मार्ग के चौडी़करण व मरम्मत का यह कार्य एक साल में पूरा होगा ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, अधिशासी अभियंता एस एल कुडि़याल, दीपक बहुगुणा, ग्राम प्रधान पाही प्रीतम रावत,प्रधान गोरशाली नवीन राणा ,मण्डल महामंत्री मनोजेन्द्र रावत,अवतार नेगी ,डीपीसी मेम्बर अरविदं नेगी आदि मौजूद रहे ।
