विधवा महिला ने लगाई गंगनहर में छलांग- पड़ोसी युवकों ने मारपीट कर कर दिया था निवस्त्र

Share Now

रूडकी

पड़ोसी से विवाद के बाद विधवा ने लगाई गंगनहर में छलांग

रूड़की: गंगनहर में डूबने से एक विधवा महिला की मौत हो गई, मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर अफजलपुर गांव का है। दरअसल परिजनों के अनुसार मृतक महिला के साथ मे पड़ोसी युवकों ने मारपीट करते हुए निवस्त्र कर दिया था। जिससे आहत होकर विधवा महिला ने नसीरपुर के पास गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसमें पीड़ित महिला की मौत हो गई, गंगनहर से शव को निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई, करीब एक साल पहले मृतक महिला के पति की भी मौत हो गई थी।

परिजनों का आरोप है कि ….नाम की इस महिला को पड़ोसी युवकों द्वारा बुरी तरह पीटा गया था, पीटने के बाद महिला को निवस्त्र भी किया गया था। जिससे महिला ने आहत होकर मौत को गले लगा लिया। वहीं परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में दोषियों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, परिजनों के द्वारा अभी तहरीर नही दी गई तहरीर आने पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि मौत से पहले मृतक महिला के साथ कोई भी वाद विवाद हुआ है, तो उसकी भी सभी पहलुओं से जांच की जाएगी, जांच के उपरांत दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मृतिका की जेठानी
स्वप्न किशोर सिंह (एसपी देहात हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!