कांग्रेस पार्टी में रह कर राज्य आंदोलनकारियो की जिम्मेदारी संभाल रहे धीरेन्द्र प्रताप ने उत्तराखंड के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई देने के बाद चुनोती भी दी है कि वे विधान सभा चुनाव में उनके खिलाफ गढ़वाल से चुनाव लड़ेंगे | उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से निवेदन किया है कि अगर उन्हें पार्टी मौका देती है तो वे गढ़वाल में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़कर करीब दो लाख मतों से कांग्रेस को जीत का तोहफा दिलाएंगे |
