देहरादून। बसंत विहार चैकी में जरूरतमंद लोगों को खाना बांटने के दौरान एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई कहासुनी के बाद उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला और उसकी बहन को पकड़कर चैकी ले आई। महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
