महिला ने की पति की गला घोटकर हत्या, महिला गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। 28 अगस्त की घटना में सोमवार को पुलिस ने काजल नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
है। दून के थाना कैंट स्थित विंदाल कॉलोनी में 28 अगस्त को सेंटरिंग कारीगर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस पूछताछ में महिला ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट विद्या भूषण नेगी ने बताया कि महिला और उसके पति राम पुकार झा में अक्सर झगड़ा रहता था। 28 अगस्त को जब महिला ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है तो उसे कोरोनेशन ले जाया गया। कोरोनेशन अस्पताल में ही डॉक्टरों और पुलिस को संदेह हुआ कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो साफ हुआ कि मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं, बल्कि दम घुटना है यानी महिला ने उसे गला दबाकर मार डाला। महिला को गिरफ्तार किया गया तो उसने उस रात की सारी बात उगल दी। उसने कहा कि उसका पति रोज शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर उसने उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!