महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन को दिया अपना समर्थन

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महिला की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पहुॅचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ विगत दो दिनों से धरने में बैठे कुश्ती के खिलाड़ियों को अपना समर्थन देकर जॉच की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने उनका समर्थन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार निष्पक्ष जॉच से क्यों डर रही है? उन्होंने कहा कि महिला पहलवान निवेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगाये हैं गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जॉच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी को सके। उन्होंने कहा आंखिर केन्द्र सरकार जॉच से क्यों कतरा रही है? उन्होंने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश का नाम रोहन करने वाले इन खिलाडियों का समर्थन करने हेतु युवाओं को आगे आना चाहिए। रौतेला ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार केवल और केवल विपक्ष के नेताओं को पेरशान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!