उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

Share Now

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मसूरी रोड स्थित पुरुकुल हेरिटेज ग्रीन में शिक्षा, सामाजिक व मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस राजेश टंडन, पदमश्री डॉक्टर बी.के. एस. संजय रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने की व संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर राजेश टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है। महिला शक्ति सर्वोपरि है, महिला विश्व की आधी आबादी यानी महिलाएं जिनका योगदान अतुलनीय है जिसे याद रखने और सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को भारत सहित पूरे विश्व के लोग महिलाओं के सम्मान, प्रशंसा, प्यार और देखभाल के लिए समर्पित दिखाई देते हैं। भारत में स्कूलों कॉलेजों से लेकर तमाम संस्थानों में इस दिन विशेष आयोजन होते हैं जिसमें महिलाओं को उनके खास होने का एहसास कराया जाता है।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में उर्मि चैरसिया, पूजा नोडियाल, डॉ वंदना पूरी, मीनू गोयल चैधरी, प्रवीण डंग, सारिका चैधरी, गौरी कुकरेती, सीमा थपलियाल, रेखा राजपूत आदि शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक इंजीनियर सुभाष चंद्र शतपथी, सुनील जैन, लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, मंजू शर्मा, डॉक्टर दिनेश शर्मा, गीता वर्मा, रेखा निगम, एस पी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!