सूबे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए पहले खुद महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा में निपुर्ण बनाया जा रहा है, उसके बाद यही महिला अधिकारी स्कूल कॉलेज में जाकर युवतियों को न सिर्फ आत्म रक्षा के गुर सिखा रागी है बल्कि जरूरत पड़ने पर 1090 और 112 नम्बर डायल कर शिकायत दर्ज करने के लिए भी जागरूक कर रही है। पूरे प्रदेश में महिलाओ को छेड़खानी,मानसिक शोषण व अन्य अपराधो
की सूचना संदेश अथवा फ़ोटो भेजने के लिए 9411112780
के व्हाट्सअप पर अपलोड कर सकती है।
गिरीश गैरोला
पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा पर जागरुकता अभियान चलाये जाने के सम्बंध में प्रत्येक माह सेमिनार/वर्कशॉप/समन्वय हेतु गोष्ठी/प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के क्रम में पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में महिला उप निरीक्षक गीता, प्रभारी महिला हेल्पलाइन के नेतृत्व मे महिला हेल्पलाइन उत्तरकाशी की टीम द्वारा जी0जी0आई0सी0 उत्तरकाशी व गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मन्दिर इणटर कॉलेज उत्तरकाशी मे महिला सुरक्षा कार्यशाला आयोजित कर स्कूली छात्राओं को नारी सुरक्षा सम्बन्धी कानून की जानकारी दी, छात्राओं को खुद की सुरक्षा के तरीके समझाये तथा जरुरत पड़ने पर 1090 व 112 नं0 पर कॉल करने के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया।
इस दौरान छात्राओं को उत्तराखण्ड़ पुलिस की नई पहल महिला व्हाटसप्प हेल्पलाइन नं 9411112780 के सम्बन्ध मे भी जागरुक किया गया, LSI गीता द्वारा छात्राओं को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर “महिला व्हाटसप्प हेल्पलाइन नं के माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है इस नं0 पर आप कोई भी घटना और समस्या से सम्बन्धित मैसेज(सन्देश), फोटो या विड़ियो व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी”
कार्यशाला के दौरान उक्त टीम द्वारा छात्राओं को छेड़खानी,मानसिक शोषण व अन्य अपराधो से स्वयं को बचाने हेतु आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गये धातव्य है कि एस0पी0 उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस की महिला अधि0/कर्म पूर्व मे ही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले चूकी है,अब आगे भी इन महिला अधि0/कर्म0 द्वारा स्कूल/कॉलेजी छात्राओं,बालिकाओं व अन्य महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जायेंगे।
