किच्छा।
पूर्वांचल समाज का लोक महापर्व छठ पूजा किच्छा में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान किच्छा विधानसभा के छठ घाटों पर काफी धूम दिखाई दी।छठ घाटों पर पहुची महिलाओं ने विधि विधान से छठ मईया की पूजा कर सूर्योदय के समय भगवान सूर्या को अर्घ्य देकर अपने घर वापस लौटे। वही भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एवं बिहार और झारखंड से हुई थी लेकिन देखते ही देखते यह त्यौहार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि छठी मैया अपने भक्तों के सभी कष्टों को हरती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग आज तक जगह त्यौहार मना रहे हैं एवं उसमें शामिल हो रहे हैं।
