सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नही डालेगे – भगवान नागराजा की दिलवाई शपथ

Share Now

उत्तरकाशी पालीथीन मुक्त अभियान के तत्वधान मे सिरोर गावँ मे सफाई अभियान\

जनपद उत्तरकाशी का सिरोर गावँ पर्यटन की आपार सम्भवना है। गावँ गंगा नदी के किनारे होने व चारो तरफ देवदार के जंगल से घिरे होने के कारण खुबसूरती को चार चांद लगता है। लेकिन रास्तों, छोटे व सुन्दर झरने के आसपास कूड़ा बिखरा रहता है। गावँ मे मासिक सफाई व स्वछता के लिये ग्रामीणों को जागरुक करने के लिये हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा गठित बेटी संगठन व जाड़ी स्वयं सहायता समूह प्रथम व द्वितीय की सदस्यों ने जिमेदारी ली।
सर्व प्रथम चमोली आपदा मे जान गवाने वाले लोगो व पुलवामा के शहीदो को श्रदाँजलि दी गई

इस अवसर पर बेटी संगठन व जाड़ी स्वयं सहायता समूह प्रथम व द्वितीय के आवहान पर गावँ की थाती से झूला पुल तक समस्त ग्राम पंचायत के निवासियों द्वारा सफाई की गई ।

सफाई से पूर्व बेटी संगठन सिरोर द्वारा गावँ मे रैली निकाली गई ।

जाड़ी संस्थान के द्वारा सभी 200 प्रतिभागियों को मास्क व ग्लप्स वितरित किये गये।

सफाई अभियान के लिये चार टोलियो बनाई गई ।

सफाई अभियान के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बेटी संगठन सिरोर का विधिवत गठन किया गया।

गावँ मे शादी, पार्टी के आयोजन के दौरान लोग सार्वजनिक स्थानों पर कड़ा न डाले इसके लिये बेटी संगठन घर घर जा कर आग्रह करेगा।

बेटी संगठन के पदाधिकारियो के नाम

अध्यक्ष- कु0 रिया रावत
उपाध्यक्ष- कु0 आदिती पंवार
सचिव- कु0 शिवानी गुसाईं
सह सचिव – कु0 नेहा भट्ट
कोषाध्यक्ष – कु0 मनीषा रावत
मिडिया प्रभारी – कु0 मनीषा रावत
सद्स्य-
कु0दुर्गा, ऋषभ भट्ट
शिवम, दुर्गेश, गौरी व सरक्षक श्री नवीन्द्र सिंह को चुना गया।

उपस्थित सभी प्रतिभागियो को द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने भगवान नागराजा की शपथ दिलवाई की वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नही डालेगे

गोस्ठी मे जाड़ी समूह प्रथम व द्वितीय की सदस्यों श्रीमती शैलेन्द्रि देवी, श्रीमती मन्जू रावत , श्रीमती सरला देवी व कु0 रिया, कु0 अन्किता रावत , नवीन्द्र सिंह के द्वारा लोगो को सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम मे संस्थान के सस्थापक सद्स्य श्री इन्द्र भूषण नौटियाल ने सभी ग्राम पंचायत वासीयों को सफाई व पर्यटन से रोजगार के बारे मे जानकारी दी।
संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने सभी ग्राम वासियो को उत्तरकाशी पालीथीन मुक्त अभियान से जुड़ने का अवह्वान किया।
इस अवसर पर रविन्दर सिंह राणा, गोविंद सिंह, गोपी, अभिषेक, मन्जू रावत, विजय लक्ष्मी, सरला देवी,जस्मीला देवी,जानकी देवी, शैलेन्द्रि देवी, रिया रावत, दुर्गा, अन्किता रावत, शिवानी, मनीषा सहित 200 ग्रामीणो ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!