यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को खुलेंगे

Share Now

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के बाद मुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। रविवार को यमुना जयंती के शुभअवसर पर यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल का कहना है कि 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 6 महीने के खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 14 मई को ही सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर यमुना जी की भोगमूर्ति भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल ने बताया कि आज यमुनोत्री का शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मां यमुना गोलोक से धरती पर अवतरित हुई थी। इसलिए यमुना जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!