रुड़कीं
ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कम्प
रुड़की के बंधा रोड पर अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कम्प मच गया। हमले में इमरान का परिवार बाल – बाल बचा । आरोपी और उसके साथी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज़ सुनकर घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाईन कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को मौके से 5 खोके बरामद हुए है जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हमले में इमरान का परिवार बाल बाल बच गया । इमरान की तहरीर के आधार पर सिविल लाईन कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन आरोपी घटना के बाद घर से फरार हो गए । दरअसल दो दिन पहले इमरान का मामूली कहासुनी को लेकर खुशनूद त्यागी से झगड़े हो गया था| दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी , उस वक्त तो मामला निपट गया लेकिन खुशनूद त्यागी को यह बात बर्दाश्त नही हुई। आज जब इमरान अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था तभी खुशनूद त्यागी ने अपने तीन साथियों के साथ इमरान के घर के सामने की छत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी | फायरिंग की आवाज़ सुनकर घर मे बैठे लोगों में हड़कम्प मच गया । जब तक इमरान का परिवार घर के बाहर आया तब तक आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए । फायरिंग के बाद से इमरान के परिवार और आस पास के लोगो मे दहशत का माहौल है । वही आरोपी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पीड़ित का बयान ले रही है ।पुलिस आस पास के लोगो से भी पूछताछ कर रही है । पुलिस को पूछताछ में लोगो ने बताया चार आरोपी बाईक पर आये थे जो फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गेट पर लगी गोलियो की वीडियो ली है ।
