सरकार के चार साल पर आप मनाएगी काला दिवस – जबाब दो हिसाब दो अभियान

Share Now

आगामी 18 मार्च को आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल की विफलता पर “जवाब दो ,हिसाब दो,माफी मांगो” अभियान के तहत,सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन कर इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाएगी । इस दिन आप के कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेगी जबकि 18 मार्च को ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के चार साल की विफलता पर”जवाब दो,हिसाब दो,माफी मांगो” अभियान के तहत,देहरादून में सीएम आवास का घेराव भी करेंगे जो आप अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में किया जाएगा।

आप के सीएम आवास के घेराव पर आप प्रभारी दिनेश मोहनिया भी देहरादून आयेंगे और इस घेराव में शामिल होंगे ।आप कार्यकर्ता 18 तारीख को काला दिवस मनाते हुए सभी विधानसभाओं में सरकार की चार साल की विफलता को जनता तक भी पहुंचाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!