दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक यमुना में डूबा

Share Now

देहरादून । विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक यमुना नदी में बह गया। जल पुलिस ने मौके पर पहुंकर रेस्घ्क्घ्यू अभियान चलाया। युवक की पहचान देहरादून के कुमार मंडी यमुना कॉलोनी निवासी हन्नी पुत्र विजय बताई जा रही है। वहीं, ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच में दिल्ली निवासी एक युवक गंगा में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को घटना की सूचना मिलते ही मुनीकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को यहां युवक के तीन अन्य साथी मिले। इनमें से एक साथी ने बताया कि तपोवन स्थित सच्चा धाम आश्रम के पास वह कैफे चलाता है। पहाड़गंज दिल्ली निवासी संदीप शर्मा नाम का युवक नौ अक्टूबर को उनके कैफे में आया था। कैफे में सोने की व्यवस्था ना होने के कारण वह रात को सोने के लिए कहीं और चला गया। आज दोपहर में वह घूमने के लिए नीम बीच पर आ गए। हितेश ने बताया कि संदीप शर्मा कुछ देर बाद गंगा में नहाने की जिद करने लगा। उन्होंने मना भी किया मगर, वह नहाने के लिए गंगा में उतर गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कहा कि युवक का बैग उसके कैफे में रखा है। पुलिस ने जब बैग मंगवाया तो बैग में रखे आधार कार्ड के आधार पर गंगा में डूबे युवक की पहचान संदीप शर्मा पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा निवासी निकट रामकृष्ण आश्रम मार्ग, वाराही माता मंदिर, पहाड़गंज दिल्ली के रूप में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तत्काल एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी व जल पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। काफी तलाश के बाद भी देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!