ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या – बाइक से भाग गए हत्यारे।

Share Now

रुड़की में देर शाम अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम प्रधान को गोली मारकर हत्या करने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्राम प्रधान को अस्पताल भेजा जहां प्रधान को म्रतक घोषित कर दिया गया। वही बाइक सवार बदमाश भागने में कामयाब रहे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए चैकिंग अभियान चलाया है।

परवेज आलम रुड़की

बता दे कि रुड़की रामनगर कोर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल प्रधान को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के नगला कूबड़ा के ग्राम प्रधान कमरे आलम किसी कार्य से रामनगर कोर्ट में आए थे। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे रामनगर कोर्ट से काम निपटा कर जैसे ही वह बाहर निकले और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में सवार होने के लिए पैदल चले तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात नवनीत सिंह सीओ चंदन सिंह कोतवाली प्रभारी रुड़की अमरजीत सिंह एवं कोतवाली प्रभारी गंग नहर राजेश शाह मौके पर पहुंचे।

पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है वहीं मामले की जानकारी पाकर रुड़की सिविल अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताता की बदमाशो की तलाश जारी है, जल्द ही बदमाशो को पकड़ लिया जाएगा। वही उन्होंने बताया इस वारदात में पुरानी रंजिश सामने आरही है तमाम पहलुओ को मद्देनजर रखते हुए जांच की जा रही है।

बाइट– नवनीत सिंह (एसपी देहात)

error: Content is protected !!