हाथी बड़कला में गरजा गणेश – सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली रैली

Share Now

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने रैली निकाली, रैली में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली आरटीओ कार्यालय से शुरु होेकर हाथीबड़कला पुलिस चैकी पर समाप्त हुई। रैली मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल उपस्थित रहे।

गिरीश गैरोला

रैली की समाप्ति पर रैली को सम्बोधित करते हुए मसूरी विधायक गणेष जोषी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेष में रहने वाले हिन्दु, जैन, इसाईयों, को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया है इसके लिए आप दोनों का जितना साधुवाद दिया जाय उतना कम है। रैली को सम्बोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि ननकाना साहिब में हाल ही में हुई घटना से सिद्व हुआ है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हमेशा से अत्याचार होता आ रहा है। उन्हांेने कहा कि आज कांग्रेश पार्टी जिसको जनता ने नकार दिया है, इसके आढ में लोगों को बरगला, फुसलाकर अपना स्वार्थ सिद्व करना चाहती है लेकिन देश की जनता इसके बहकावे में आने वाली नहीं है आज जिस प्रकार का समर्थन सीएए को पूरे देश में मिल रहा है। वह इस बात का प्रतिक है कि आज जनता सीएए के पक्ष में है। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो मसूरी विधानसभा की उसमें अग्रणी भूमिका रहती है और आज की भारी सं0 में उमडी भीड इस बात का प्रमाण है।

साथ ही उन्होने आह्वान किया कि घर घर जाकर सीएए के पक्ष में जन जागरण अभियान चलाया जाए व लोगों को इसकी जानकारी दें। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, राज्यमंत्री टीडी भुटीया, पीबीआरओ के शमशेर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, पार्शद भूपेन्द्र कठैत, ज्योति कोटिया, संघ्या थापा, पार्शद चुन्नीलाल, पार्शद सतेन्द्र नाथ, पार्शद कमल थापा, पार्शद नन्दीनी षर्मा, आदिन्य चैहान अनुज कौषल, सुरेन्द्र राणा, अरविन्द डोभाल, सिकन्दर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

error: Content is protected !!