उत्तरकाशी : कुपड़ा शेष नाग से आशीर्वाद लेने के बाद यमनोत्री मे किसको देंगे अपना आशीर्वाद , नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ?

Share Now

नेता प्रतिपक्ष बननेके बाद पहली बार उत्तरकाशी जिल के यमुना घाटी पहुचे कॉंग्रेस नेता पूर्व पीसीसी चीफ़ प्रीतम सिंह चौहान ने कुपड़ा शेष नाग के दर्शन किए | यमुनोत्री विधानसभा अंतर्गत यमुना घाटी आगमन पर बड़कोट कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया |

इस दौरान जसपाल राणा जस्सू जिला उपाध्यक्ष आईटी सेल उत्तरकाशी,  अतोल रावत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट,  वर्तमान प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी विधायक प्रतिनिधि संजय डोभाल,  अजवीन पवार वर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नौगांव व लोकेश चौहान आईटी सेल जिला जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी कांग्रेस कमेटी पवन राणा विकास मनमोहन आदि मौजूद रहे |

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये उनका निजी दौरा है और वे सिर्फ दर्शन के लिए आए है | उन्होने कहा कि कुपड़ा में भगवान शेषनाग का आशीर्वाद लेने और  दर्शन करने के बाद उन्होने  कार्यकर्ताओं से भेंट  कि है |

विधान सभा चुनाव 2022 के लिहाज से इस बार उत्तराखंड कि यमनोत्री विधान सभा मे प्रत्यासियों के चुनाव को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म  है, पिछले चुनाव मे प्रचार सामाग्री वितरण के बाद ऐन वक्त पर कॉंग्रेस के प्रत्यासी केदार सिंह रावत का बीजेपी मे आगमन के साथ टिकट फ़ाइनल होने क बाद इस बार भी मतदाताओ मे असमंजस बना हुआ है | क्या इस बार यह गणित किसी अन्य के साथ दोहराया जा सकता है ? किसके पक्ष  मे युवा?  किसके साथ कौन सी घाटी ? और कौन से जातीय समीकरण ? पिछले कार्यकाल मे किए गए अच्छे बुरे काम और 5 साल तक जनता के साथ किसने किस रूप मे संवाद बनाया है,  इस पर मनन करने के  बाद ही यमुनोत्री इस बार अपने प्रत्यासी का चुनाव करेगी | इस दौरान कई चुनावी सर्वे टीम के लिए मतदाताओ का मन टटोलने का प्रयास किया जा रहा है, मजेदार बात ये है कि 15% मतदाताओ  के अलावा सभी मौन है | सिर्फ उनका मन जनता है कि वे इस बार किस पाले खड़े होंगे | इसके अलावा नयी पीढ़ी मे  पहली बार मतदान करने वाले 18 + युवा भी यमनोत्री मे नया इतिहास लिखने जा रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!