उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण का सातवां मरीज पाया गया ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण के सभी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हुए व्यक्तियों को चिन्हित किए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ कर दिया गया है ।
चयनित किए गए संपर्क व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन में रखते हुए स्क्रीनिंग की जा रही है।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है देहरादून राज्य में कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित एक और व्यक्ति का सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है राज्य कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार यह उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का सातवां मामला है ।
गिरीश गैरोला, देहरादून
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय पुरुष में 24 मार्च 2019 को कोविड-19 संक्रमण का लक्षण दिखाई दिया था। 26 मार्च 2020 को मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती हुआ जिसका सैंपल जांच हेतु 27 मार्च 2020 को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया ।प्रभावित व्यक्ति की हिस्ट्री के अनुसार वह 10 मार्च 2020 को राजस्थान से देहरादून आए और उस समय इनमें किसी प्रकार के लक्ष्मण नहीं थे। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों के संपर्कों को चिन्हित करने का कार्य तीव्रता से आरंभ कर दिया गया है और चिन्हित हो रहे व्यक्ति की स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें होम क्वॉरेंटाइन अथवा फैसिलिटी में रखा जा रहा है जिसके अंतर्गत 31 व्यक्ति हॉस्पिटल आइसोलेशन में रखे गए हैं। विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 1479 चिकित्सकों 952 स्टाफ नर्स 170 लैब टेक्नीशियन तथा 1751 फार्मेसिस्ट को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित कर लिया गया है इसके अतिरिक्त पुलिस एसडीआरएफ पीआरडी होमगार्ड गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम सैनिटाइजेशन कर्मचारी को पूर्ण तैयारी के साथ प्रशिक्षित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती ने बताया कि कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों को चिन्हित किया जा चुका है जिसके अनुसार 774 बेड आइसोलेशन वार्ड में तैयार किए जा चुके हैं। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के लिए 903 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं जबकि क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में 1687 तैयार किए जा चुके हैं ।
